prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

रोहिना स्कूल के छात्रों ने देखा परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण

सरायपाली //आयुष साहू 9926141516;

शासकीय हाईस्कूल रोहिना में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर व्याख्याता कमलेश साहू ने बताया कि कुछ दिन पश्चात 10 वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ साथ लोकल परीक्षा होनी है ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम बहुत ही कारगर साबित हो रहा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का स्कूल के परीक्षा परिणाम पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

परीक्षा के समय आने वाली समस्या एवं कठिनाइयों से संबंधित सवालों का जवाब प्रधानमंत्री ने जिस सरल और सहज ढंग से दिये वह छात्रों को अच्छा लगा। कार्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया गया जिसमें खुशबू यादव ने बताया कि समय नियोजन के बारे में दिया गया मार्गदर्शन काफी अच्छा लगा। अनिल ओगरे को मोदी जी का छात्रों के साथ घुलमिल कर बात करने का तरीका बहुत प्रभावित किया। संदीप सेठ, अजय राणा, सुमित यादव, कामना, जसमोती को प्रतिकूल परिस्थित में भी अध्ययन जारी रखने एवं ए आई के सदुपयोग के संबंध प्रधानमंत्री जी का सुझाव अच्छा लगा। विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव दिव्या राणा ने इस कार्यक्रम को लाभदायक बताते हुए कहा कि जो बच्चे प्रधानमंत्री से सवाल कर रहे थे वे सवाल उनके मन में भी उठ रहे थे। इसलिए ध्यान पूर्वक उनका समाधान जानने की इच्छा जागृत हो रही थी।

कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री के समक्ष कविता सुनाएं जो काफी रोचक प्रेरक रही। जब से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी ने शुरू किया तब से परीक्षा से डर नहीं लगता। इस दौरान व्याख्याता के के साहू, शिक्षक एल के पटेल, एस के पटेल, हराधन चौधरी, कैलाश कमार, लीला पटेल, कन्हैया बरिहा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *