,
मेधावी विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
आयुष साहू 9926141516:
सरायपाली, 1 जून 2026 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति सरायपाली द्वारा फुलझर अघरिया कन्या छात्रावास में क्षेत्रीय स्तर पर बाल सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों तथा कक्षा बारहवीं के 9 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अलावा समाज से निर्वाचित 26 सरपंचों, 7 जनपद सदस्यों, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्षों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में नगर पालिका परिषद सरायपाली की अध्यक्ष सरस्वती पटेल, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद गंगाराम पटेल, आईडल पब्लिक स्कूल पाटसेन्द्री के संचालक कपूरचंद पटेल तथा केपी इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल चट्टीगिरोला की संचालक मंजू पटेल को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अघरिया समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पटेल उपस्थित थीं। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहरूलाल पटेल ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रेमशीला नायक, तारेश्वरी नायक, विजय विक्की पटेल, प्रमोद पटेल, त्रिलोचन पटेल, कामता प्रसाद पटेल, भोजराज पटेल, मोंगरा पटेल, लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल, सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, मुकेश चौधरी, अरुण कुमार नायक, खेमराज पटेल तथा गंगाराम पटेल, अमृत पटेल जोगनीपाली व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल सरायपाली, सीता पटेल शामिल रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उषा पटेल ने कहा कि प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज अपने मेधावी बच्चों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करता है तो अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे अपने क्षेत्र में जनहित तथा सामाजिक कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेहरूलाल पटेल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जबकि केंद्रीय प्रतिनिधि नेहरू चौधरी के द्वारा समाज का प्रतिवेदन का पाठन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन द्वय राजाराम पटेल व सतीश पटेल ने व स्वागत गान व छत्तीसगढ़ वंदना का गायन द्वय शैलेंद्र नायक व जन्मजय नायक ने किया।
समारोह के दौरान क्षेत्रीय समिति के कोषाध्यक्ष लव कुमार पटेल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक द्वय प्यारेलाल पटेल व डोलचंद पटेल,अंचल प्रभारी अरूण नायक, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रूपलाल नायक, भोलानाथ नायक,शोभाराम पटेल, बलिराम पटेल,धनीराम पटेल,श्यामलाल पटेल, हृदयराम नायक, शंकर लाल नायक, गंगाधर पटेल,हेमसागर चौधरी,अमिताभ चौधरी,रामेश्वर पटेल,महिला संयोजिका सावित्री पटेल,युवा संयोजक संजय चौधरी,विजय पटेल सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता, शिक्षा के महत्व और प्रतिभाओं के सम्मान के संदेश के साथ हुआ।
















Leave a Reply