prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

आर टी ओ चेकपोस्ट में नियम विपरीत लगेज परिवहन करने वाली बसों पर कार्यवाही:

आयुष साहू 9926141516:

परिवहन चेकपोस्ट खम्हारपाली में छत्तीसगढ़ से ओड़िसा तथा झारखंड चलने वाली अखिल भारतीय पर्यटक परमिट तथा अन्य बसों की जांच की जा रही है| जाँच में बहुत सी बसें आवश्यकता से अधिक लगेज भरकर परिवहन कर रहीं हैं,ऐसी बसों की लगातार जाँच की जा रही है और कार्यवाही की जा रही है, मई माह में 15 बसों पर अधिक लगेज तथा अन्य बसों पर कार्यवाही कर 2 लाख शमन शुल्क वसूल किया गया।

आगे अधिक सामान परिवहन नही करने की चेतावनी दी जा रही है,यात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों से लोगो को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है,चेकपोस्ट में व्यावसायिक व भारी वाहनों के लगातार तेज गति से आवाजाही से चेकपोस्ट के दोनों गेट पर पूर्व में नियमित दुर्घटनाये घटित होती थी जिससे बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उक्त समस्या को कम करने के लिए वाहनों की गति नियंत्रित करने चेकपोस्ट के दोनों गेट पर मुख्य मार्ग में बैरिकेट्स लगाया गया है जिसकी वजह से वाहनों की गति नियंत्रित हुई है और इसका परिणाम पिछले आठ माह में चेकपोस्ट में कोई भी दुर्घटना घटित नही हुआ है।आसपास के  लोगो को ट्रैफिक से मुक्त रखने मोटरसाइकिल तथा निजी चारपहिया वाहनों को चेकपोस्ट में नही ले जाकर  बाहर से ही बाईपास किया जा रहा है जिससे यातायात का दबाव कम हुआ है और जाम की समस्या के राहत मिली है,।

भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों और चालको के पीने के लिए वाटर कूलर और मटके की व्यवस्था की गई है ,विगत वित्तीय वर्ष में चेकपोस्ट में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य से 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ राजस्व को पूरा किया ।बसों तथा अन्य वाहनोंपर कार्यवाही निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *