prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर, जोगनीपाली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

सरायपाली//आयुष साहू 9926141516


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती वीणा अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल, साथ ही मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम एवं संस्कारयुक्त आचरण को देखकर जागृति शाखा की सभी सदस्याएँ अत्यंत प्रसन्न हुईं। विद्यालय में प्रत्येक बच्चा भारतीय एवं हिन्दू परंपरा के अनुसार “हरिओम” के उच्चारण के साथ अभिवादन करता हुआ तथा चरण स्पर्श करता हुआ दिखाई दिया, जो वहाँ दिए जा रहे संस्कारों का जीवंत उदाहरण है।
इस अवसर पर जागृति शाखा की बहनों द्वारा बच्चों को बिस्किट एवं मिठाई वितरित कर उनके साथ मिलकर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया।


विद्यालय के संस्थापक श्री गोपनाथ गुरुजी ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है तथा बच्चों को यहाँ उत्तम शिक्षा के साथ-साथ श्रेष्ठ संस्कार भी अत्यंत सुंदर एवं अनुशासित वातावरण में प्रदान किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *