सरायपाली//आयुष साहू 9926141516;
सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड की परीक्षा प्रतिभा पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगी परीक्षा में विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों ने कक्षा स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर चयनित विद्यार्थियों को संस्था के द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण बना।
विद्यालय परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान इन मेधावी विद्यार्थियों को प्राचार्य श्री नरहरि पटनायक जी के कर-कमलों से स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा द्वितीय से ओनीर अग्रवाल, कक्षा चतुर्थ से तनय अग्रवाल, कक्षा पंचम से आर्यन देवांगन, कक्षा सप्तम से अक्षिता अग्रवाल तथा कक्षा अष्टम से स्पर्श नायक शामिल हैं।इन विद्यार्थियों ने अंग्रेजी भाषा ज्ञान, समझ एवं विश्लेषण क्षमता के आधार पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से विज्ञान शिक्षक एवं ओलंपियाड शाला समन्वयक नीलम पाणिग्रही के कुशल निर्देशन एवं अथक प्रयासों से विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाओं में निरंतर भाग ले रहे हैं तथा जोनल, प्रादेशिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।


















Leave a Reply