सरायपाली//आयुष साहू 9926141516;
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड सरायपाली संभाग द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन श्रीमती मोगरा किशन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य आतिथ्य और श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्षता एवं श्री हेमंत प्रधान उपाध्यक्ष नगरपालिका सरायपाली, सविता जायसवाल पार्षद तथा प्रकाश पटेल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में झिलमिला सरायपाली स्थित संभागीय कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल विभागीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि विद्युत विभाग और जनता के बीच के मजबूत रिश्तों को भी रेखांकित किया गया। जागरूक उपभोक्ताओं का किया गया सम्मानः महोत्सव के दौरान दो साल से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू गैर-घरेलू और कृषक उपभोक्ता सहित बी.पी.एल. कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं तथा पी.एम. सूर्य घर योजना के पांच लाभार्थियों सहित कुल 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों द्वारा संबोधनः-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में विद्युत विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। विगत 25 वर्षों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, कृषि पंपों का विद्युतीकरण, औद्योगिक विकास हेतु सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था तथा उपभोक्ता सेवाओं में सुधार जैसे कार्यों से राज्य की प्रगति को नयी दिशा मिली है। उन्होंने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद द्वारा अपील की कि विद्युत ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करें, समय पर बिल का भुगतान करें तथा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, उन्होनें यह भी कहा कि उपभोक्ता और विभाग के बीच बेहतर समन्वय से ही सेवा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। श्री हेमंत प्रधान उपाध्यक्ष नगरपालिका सरायपाली ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्युत विभाग ने ग्रामीण विद्युतीकरण, कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली, और सुलभ बिजली उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने एवं शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरायपाली विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री टी. के. पटेल ने सरायपाली ग्रामीण कार्यालय क्षेत्र में विद्युत विकास के संबंध में बताते हुए पूर्व में इस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई हेतु मात्र 3 नग विद्युत उपकेन्द्र थे जिनकी संख्या वर्तमान में में 33 उपकेन्द्र स्थापित हो जाने, पूर्व में कुछ सौ उपभोक्ताओं से वर्तमान में लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के होने की जानकारी दी। साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में मात्र 3 वितरण केन्द्र से आज 12 वितरण केन्द्र कार्यालय हो गये हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव राज्य की उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य की जिम्मेदारियों को समझने का अवसर है। उन्होंने स्मार्ट मीटर, उर्जा संरक्षण, तकनीकी उन्नयन एवं उपभोक्ता संतुष्टि को विद्युत विभाग की प्रमुख प्राथमिताएं बताते हुए समयबध्द कार्य करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत बिलों के कम भुगतान की समस्या पर बात करते हुए लोगों से विद्युत बिलों के नियमित भुगतान कर सरचार्ज एवं लाईन विच्छेदन की समस्या से बचने की सलाह दी। श्री पटेल ने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं विभाग द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लांच किये गये मोर बिजली मोबाईल एप्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को तीन किलोवॉट तक के सोलर प्लांट की स्थापना पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल रु.108000/- की सब्सिडी मिलने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।उक्त योजना से लाभान्वित उपभोक्ता श्री देवेन्द्र नायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाने हेतु कहा।महोत्सव के दौरान कंपनी के विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विद्युत क्षेत्र में पिछले 25 वर्ष में हुए प्रगति, स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी, पी.एम. सूर्य घर योजना की समस्त जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री परमेश्वर ठाकुर द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन श्री बी.एस. आंडिल सहायक अभियंता सरायपाली उपसंभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरायपाली विद्युत संभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता तथा आम जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग श्री राजकुमार टंडन, श्री चैतराम बंजारा, अगस्ती साहू, विश्वामणी विभार, केशव डड़सेना एवं शिवचरण बंछोर का रहा।
आगामी कार्यक्रमः-
सरायपाली संभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव दिनांक 03.02.2026 को पाटसेन्द्री कार्यालय अंतर्गत ग्राम नवरंगपुर तथा पथरला कार्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर पथरला में आयोजित किया जायेगा।
कार्यपल अभियंता टी.के पटेल ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं सूर्य घर योजना का संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर, पंजीयन करा लाभ उठावें।


















Leave a Reply