prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

सरायपाली धान चोरी विवाद को लेकर नवागढ़ धान मंडी में मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सरायपाली//आयुष साहू 9926141516;

महासमुंद जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम नवागढ़ स्थित धान मंडी में पुरानी धान चोरी की बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों द्वारा गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी रामरतन पटेल पिता विद्याधर पटेल उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम नवागढ़ थाना सरायपाली जिला महासमुंद ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के टीकाराम निषाद, घसिया निषाद एवं संजय बरिहा पूर्व में हुए धान चोरी की बात को लेकर आए दिन उनसे वाद-विवाद करते रहते थे।

दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे ग्राम नवागढ़ के धान मंडी में वह अन्य ग्रामीणों के साथ आपसी चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर चिढ़ाते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर प्रार्थी एवं देवेन्द्र पटेल के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।मारपीट में प्रार्थी रामरतन पटेल के सिर में चोट आई, वहीं देवेन्द्र पटेल के सिर में भी चोट लगी है।

घटना को मौके पर मौजूद घसिया पटेल, शरद पटेल, टेकलाल पटेल एवं गुलाब पटेल ने देखा और बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों टीकाराम निषाद, घसिया निषाद एवं संजय बरिहा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *