prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

घर के पास मिली सेहत की सौगातआयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघोड़ा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 31 मरीजों की हुई जांच

आयुष साहू 9926141516;

सरायपाली विकासखंड के ग्रामीण अंचल में आम नागरिकों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पहल पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघोड़ा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं सहित कुल 31 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।

चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ उपचार संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए।शिविर के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघोड़ा के समस्त कर्मचारियों की एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी. आर. धृतलहरे द्वारा सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में शत-प्रतिशत गर्भवती पंजीयन, एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) का चिन्हांकन, यूवीन पोर्टल में प्रविष्टि तथा नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र में मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ, जिससे स्थानीय नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *