prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

बीईओ, बीआरसी ने ली प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक

आयुष साहू 9926141516:

आज दिनांक 10/06/26 को विकासखंड सरायपाली के प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की आवश्यक विभागीय समीक्षा बैठक बीआरसी कार्यालय सरायपाली में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक के आदेश व निर्देशानुसार बीईओ टी.सी. पटेल,सहा.बीईओ डी.एन. दीवान,बीआरसी देवानंद नायक की अध्यक्षता में आगामी 16 जून से नया शिक्षा सत्र की शुरुवात में स्कूलों की साफ- सफाई, पुस्तक प्राप्त, वितरण, स्कैनिंग, गणवेश, मर्ज शालाओं की जानकारी, आगामी सत्र से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के गठन,कार्यप्रणाली और अपार आई डी, आधारविहीन बच्चों के पालकों से संपर्क कर बच्चों का आधार बनवाने, यू डाइस में ड्राप आउट बच्चों को दाखिला करवाना, sna स्पर्श,संबंधित जानकारी,नया सत्र से vsk के माध्यम से शिक्षकों और बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति, शून्य वर्ष से समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आगामी सर्वे करने की जानकारी, अनुदान राशि का उपयोग, और अन्य विभागीय जानकारी के साथ जानकारी प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *