prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

भीषण जल संकट के बीच संगम सेवा समिति बनी सहारा, प्रखर अग्रवाल के नेतृत्व में घर-घर पहुंच रही जल सेवा

आयुष साहू 9926141516:

सरायपाली भीषण गर्मी, लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से जूझ रहे नगरवासियों के लिए संगम सेवा समिति एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई है। नगर के कई वार्डों की महिलाओं एवं सामाजिक जनों ने फोन के माध्यम से पानी की गंभीर समस्या से समिति को अवगत कराया, जिसके बाद समिति के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए राहत कार्य प्रारंभ कर दिए।

नगर में बार-बार बिजली बाधित होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में संगम सेवा समिति ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए वैकल्पिक संसाधनों के माध्यम से जल वितरण की व्यापक व्यवस्था की।

समिति द्वारा बिजली संकट के बावजूद जनरेटर की सहायता से पूरे दिन पानी वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही पानी टैंकरों के माध्यम से विभिन्न वार्डों में जल सेवा पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी भी परिवार को पानी के लिए भटकना न पड़े।

जनसमस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी समिति ने महत्वपूर्ण पहल की है। उड़िया पारा, गुरुनानक चौक गली में अस्थायी पानी कनेक्शन प्रारंभ कर दिया गया है, जहां 24 घंटे जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था, वहां पिकअप वाहन में ड्रमों के माध्यम से पानी वितरण किया जा रहा है।न

गर के प्रमुख क्षेत्र जयस्तंभ चौक स्थित अपना बाजार के पास भी अस्थायी जल वितरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।इस अवसर पर प्रखर अग्रवाल ने कहा कि, “जनसेवा ही हमारा उद्देश्य है। नगरवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए संगम सेवा समिति लगातार कार्य कर रही है। भविष्य में भी हमारी समिति जनसमस्याओं के निवारण हेतु हमेशा तत्पर रहेगी और हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी।

“उल्लेखनीय है कि संगम सेवा समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रत्येक गर्मी के मौसम में सरायपाली में निःस्वार्थ भाव से जल सेवा अभियान संचालित कर रही है। समिति द्वारा पानी टैंकरों के माध्यम से जल वितरण के साथ-साथ ई-रिक्शा द्वारा चलित प्याऊ (शुद्ध पेयजल सेवा) भी संचालित की जाती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलती है।समाजसेवा के क्षेत्र में यह पहल इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल स्वयं अपने निजी संसाधनों से इस सेवा को वर्षों से संचालित कर रहे हैं। इस वर्ष बिजली कटौती और बढ़ते जल संकट के कारण जब समस्याएं और गंभीर हुईं, तब समिति ने अपनी सेवाओं का दायरा और अधिक बढ़ाते हुए विभिन्न माध्यमों से निरंतर जल वितरण सुनिश्चित किया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में संगम सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से हजारों लोगों को राहत मिली है। सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

“हर घर तक जल, हर चेहरे पर राहत” के संकल्प के साथ संगम सेवा समिति नगरवासियों की सेवा में निरंतर जुटी हुई है और संकट की इस घड़ी में मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *