आयुष साहू 9926141516:
सरायपाली व्यापारी महासंघ द्वारा स्वर्गीय सुशील जैन जी की स्मृति में आज सरायपाली के गीता भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि गत 19 फरवरी को उनका आकस्मिक निधन हो गया था।
महासंघ द्वारा आयोजित इस शोक सभा में नगर के बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वातावरण भावुक रहा तथा उपस्थित लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।सभा के दौरान स्वर्ण सिंह सलूजा, प्रखर अग्रवाल, ओम अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, भोज अग्रवाल, सौरभ गोयल, पवन अग्रवाल, विपिन उब्बेजा एवं संजय शर्मा ने स्व. जैन के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में मनोज जैन ने आभार प्रदर्शन किया। वैष्णव जी एवं उनकी मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी गई।ज्ञात हो कि स्व. सुशील जैन व्यापारी महासंघ के गठन से लेकर अब तक निर्विरोध अध्यक्ष रहे। उनका सरायपाली के प्रत्येक व्यापारी से आत्मीय संबंध था।
सरायपाली में पहली बार किसी व्यापारी के लिए व्यापारी संगठन द्वारा इस प्रकार की शोक सभा आयोजित की गई।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान भोज अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल एवं संजय सावरिया का रहा













Leave a Reply