आयुष साहू 9926141516
सरायपाली / बसना परिक्षेत्र के अंतर्गत वन कैम्पस सरायपाली में तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2026 हेतु तेंदूपत्ता शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 25.02.2026 दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से आयोजन किया गया जिसमे सम्माननीय अतिथिगण प्रमोद कुमार चन्द्राकर अध्यक्ष एवं अमर नाग उपाध्यक्ष जिला यूनियन लघु वनोपज सहकारी संघ मर्या जिला महासमुन्द (छ.ग.) एवं जे आर बंजारे उप प्रबंध संचालक जिला लघु वनोंपज महासमुन्द, उदय राम बसंत संयुक्त वनमण्डाधिकारी सरायपाली, प्रत्यूष टाण्डेय परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली, समस्त प्रबंधक / समस्त पोषक अधिकारी, फड़ मुंशी सरायपाली / बसना परिक्षेत्र एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा श्रमिक, फायर वाचर की उपस्थिति में माता सरस्वती जी की पुजा अर्चना कर कार्यकम का शुभारंभकिया गया।
लघु वनोंपज तेन्दूपत्ता (हरा सोना) संग्रहण हेतु बंसत ऋतु में तेन्दूपत्ता के संग्राहको द्वारा तेन्दूपत्ता शाखकर्तन का कार्य प्रति वर्ष किया जाता है। शाखकर्तन में सही नियम का पालन कर शाव्बकर्तन कटाई करने से उच्च गुणवत्ता के तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जाता है।
जिस हेतु आज के कार्यशाला में माननीय अतिथियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए, कार्यशाला में आए हुए गणमान्य नागरीको को सम्बोधित करते हुए समस्त अतिथियों द्वारा तेन्दुपत्ता शाखकर्तन एवं अग्नि सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकी प्रदान किया गया ।













Leave a Reply