prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

सशक्त और शिक्षित युवा पीढ़ी देश का वास्तविक भविष्य है

आयुष साहू 9926141516:

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में किया जा रहा है उसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में ‘हॉस्टल संपर्क अभियान’ के अंतर्गत सरायपाली मंडल युवा मोर्चा द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुटेला स्थित आकाश हॉस्टल पहुँचकर युवा साथियों से आत्मीय भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी युवाओं को प्रदान की गई। साथ ही, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उब्वेजा ,पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल मंडल महामंत्री श् विदित धनानिया मंडल मीडिया प्रभारी श् मुरलीधर नायक भाजपाई गजेंद्र ठाकुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श् शिवा जायसवाल तथा युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता अमन ठाकुर एवं युगांत मीरी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *