prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

सशक्त और शिक्षित युवा पीढ़ी देश का वास्तविक भविष्य है

आयुष साहू 9926141516;

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में ‘हॉस्टल संपर्क अभियान’ के अंतर्गत सरायपाली मंडल युवा मोर्चा द्वारा एक प्रभावी एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अभियान के तहत सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुटेला स्थित आकाश हॉस्टल में पहुँचकर युवा साथियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना रहा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी युवाओं को दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही युवाओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान हेतु आश्वासन देते हुए कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उब्वेजा, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल, मंडल महामंत्री विदित धनानिया, मंडल मीडिया प्रभारी मुरलीधर नायक, भाजपा नेता गजेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवा जायसवाल सहित युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता अमन ठाकुर एवं युगांत मीरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *