prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

संगम सेवा समिति द्वारा चलित प्याऊ का शुभारंभ

आयुष साहू 9926141546:

सरायपाली क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा की शुरुआत की गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा संचालित यह सेवा आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है।इस पहल के तहत ई-रिक्शा के माध्यम से चलित प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जो प्रतिदिन विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे बैंक, रजिस्ट्री कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में जाकर लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए यह सेवा लोगों की प्यास बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रखर अग्रवाल द्वारा यह सेवा पिछले कई वर्षों से सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में निरंतर चलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, गर्मी के मौसम में वे पानी के टैंकरों के माध्यम से घर-घर जल पहुंचाने का कार्य भी करते हैं।इस सेवा का शुभारंभ आज सरायपाली-पदमपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उब्वेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रदीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मंत्री प्रधान, मंडल महामंत्री विदित धनानिया, अधिवक्ता तुषार सेन सुलोधिया एवं युवा मोर्चा के आदर्श गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *