आयुष साहू 9926141516:
प्रतिभा स्कूल में सत्र 2025-26 के अंतर्गत विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के प्रथम स्तर में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।प्रतियोगिता में कक्षा 1A से अनंत अग्रवाल, काशवी अग्रवाल, नित्या अग्रवाल एवं श्रीजा प्राणिग्रही, कक्षा 2A से ओनीर अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल एवं सात्विक अग्रवाल, कक्षा 3A से अनवी अग्रवाल, कक्षा 4A से मिमांसा नायक तथा कक्षा 5A से अर्श अग्रवाल ने कक्षा टॉपर बनकर गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया।विद्यालय की प्रार्थना सभा में इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्राचार्य नरहरि पटनायक द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संचालक डॉ. आभाष अग्रवाल, उप प्राचार्य नासिर खान एवं समस्त शिक्षक परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के ओलंपियाड शाला समन्वयक नीलम पाणिग्राही के अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन से पिछले 8 वर्षों से प्रतिभा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी विज्ञान ओलंपियाड में निरंतर सफलता के नए माप दंड हासिल किए है।













Leave a Reply