आयुष साहू 9926141516;
राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया. इस बार बजट की थीम संकल्प (SANKALP) रखी गई है. इसमें S से मतलब समावेशी विकास, A से अधोसंरचना, N से निवेश, K से कुशल मानव संसाधन, A से अंत्योदय, L से लाइवलीहुड और P से पॉलिसी से परिणाम तक है. बजट का कुल आकार 1.72 लाख करोड़ रुपये है. बजट में शिक्षा पर खासा जोर दिया गया है. इसमें जगरगुंडा और अबूझमाड़ में दो नई एजुकेशन सिटी बनाने का प्रावधान किया गया है. इन सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान शामिल है।
विकास यात्रा का केंद्र इस बार ज्ञान और गति का बजट है बजट में युवाओ के लिए मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत युवाओं को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और ऐतिहासिक दृशनस्थलों का भ्रमण कराया जाएगा साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी परिक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रो को निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराए जाने का भी प्रावधान है













Leave a Reply