prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

फार्मर आईडी अनिवार्य: बिना आईडी के पीएम किसान की अगली किस्त नहीं

आयुष साहू 9926141516:

महासमुंद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। योजना अंतर्गत जिन किसानों की जमीन हिस्सेदारी में है या जो हिस्सेदार/लंबरदार के रूप में दर्ज हैं, उनके लिए फार्मर आईडी बनवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है।

जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी होगी, उन्हें आगे की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पात्र सभी किसान तत्काल अपने नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र में जाकर फार्मर आईडी बनवाएं।

इसके लिए किसान आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका (खसरा/बी-1) तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं।किसानों से अपील की गई है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त निर्बाध रूप से खाते में प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *