prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

सरायपाली में 25 फरवरी को लगेगा आयुष्मान कार्ड शिविर, 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का भी बनेगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड

आयुष साहू 9926141516:


सरायपाली। कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार विकासखंड सरायपाली के शहरी क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।


अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह शिविर प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर के सफल संचालन हेतु नगर के सभी 15 वार्डों में संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। प्रत्येक वार्ड में आरएचसी/सीएचओ स्तर के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।


प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि नामित अधिकारी निर्धारित शिविर स्थल पर समय पर उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करें। साथ ही नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हितग्राहियों को शिविर स्थल तक लाने एवं कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।


इस पहल से विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा और शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का व्यापक लाभ आमजन तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *