prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

प्रतिभा के विद्यार्थियों का सम्मान

आयुष साहू 9926141516:

राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 के लिए दिनांक 27 नवम्बर 2025 को विद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कक्षा द्वितीय ‘अ’ के छात्र ओनीर अग्रवाल ने जोनल रैंक 28 प्राप्त कर विशिष्टता का स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र हासिल किया। वहीं कक्षा द्वितीय ‘ब’ के विहान मीना, कक्षा सातवीं ‘ब’ की स्वाती मिश्रा, कक्षा आठवीं ‘अ’ के श्रेष्ठा पंडा तथा कक्षा नवमी ‘ब’ के श्रेष्ठ अग्रवाल को कक्षा टॉपर के रूप में उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक सह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह सम्मान विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य नरहरि पटनायक के करकमलों द्वारा सफल प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मय स्टाफ के साथ संचालक डॉ. आभाष अग्रवाल तथा समिति अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता में समन्वयक नीलम पाणिग्राही एवं विज्ञान शिक्षक नवीन कर का सहयोग सराहनीय रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *