सरायपाली//आयुष साहू 9926141516;
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड सरायपाली ग्रामीण वितरण केन्द्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन श्रीमती सविता नंद सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुण्डा के मुख्य आतिथ्य और श्री युगल किशोर साहू सरपंच इच्छापुर की अध्यक्षता एवं श्री महेन्द्र सिंह अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित केजुवा सरायपाली तथा रेशमलाल पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य की रजत महोत्सव के अवसर पर अब तक की विकास यात्रा को रेखांकित करना, विद्युत क्षेत्र में हुए सुधारों की जानकारी देना तथा उपभोक्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
महोत्सव के दौरान बी.पी.एल कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं, दो साल से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू, गैर-घरेलू और कृषक उपभोक्ता तथा पी.एम. सूर्य घर योजना के प्रथम पांच लाभार्थी को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य ने विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विशेष रूप से विद्युत वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, समयबध्दता, उपभोक्ता सुविधा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री युगल किशोर साहू सरपंच इच्छापुर द्वारा अपील की कि विद्युत ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करें, समय पर बिल का भुगतान करें तथा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, उन्होनें यह भी कहा कि उपभोक्ता और विभाग के बीच बेहतर समन्वय से ही सेवा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। श्री महेन्द्र सिंह अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित केजुवा सरायपाली द्वारा विद्युत कर्मचारियों द्वारा की जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए और अधिक तल्लीनता से कार्य करने हेतु कहा। इस अवसर पर सरायपाली विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री टी. के. पटेल ने सरायपाली ग्रामीण कार्यालय क्षेत्र में विद्युत विकास के संबंध में बताते हुए पूर्व में इस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सरायपाली शहर से होने एवं वर्तमान में दो उपकेन्द्र स्थापित हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में कंपनी ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति का व्यापक विस्तार किया है तथा उपभोक्ता सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास किये हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से विद्युत बिल के नियमित भुगतान कर अधिभार एवं लाईन विच्छेदन संबंधी समस्या से बचने हेतु लोगों को प्रेरित किया। श्री पटेल ने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं विभाग द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लांच किये गये मोर बिजली मोबाईल एप्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पी.एम.सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को तीन किलोवॉट तक के सोलर प्लांट की स्थापना पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल रु.108000/- की सब्सिडी मिलने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
महोत्सव के दौरान कंपनी के विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत पहुंच, स्मार्ट मीटर संबंधी नई तकनीकों की जानकारी दी गई, साथ ही पी.एम.सूर्य घर योजना के वेंडरों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर मौके पर ही योजना की समस्त जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री जितेन्द्र पटेल द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन श्री पूरनलाल सिदार कनिष्ठ अभियंता सरायपाली ग्रामीण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरायपाली विद्युत उपसंभाग सहायक अभियंता श्री बी.एस.आंडिल सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता तथा आम जनता उपस्थित रहे।आगामी कार्यक्रमः-
सरायपाली संभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव दिनांक 02.02.2026 को संभागीय कार्यालय परिसर सरायपाली, बलौदा कार्यालय परिसर, छुईपाली (सिघोड़ा) कार्यालय परिसर, पिरदा बाजार पड़ाव एवं गढ़फुलझर कार्यालय परिसर में तथा दिनांक 03.02.2026 को पाटसेन्द्री कार्यालय अंतर्गत ग्राम नवरंगपुर तथा पथरला ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित किया जायेगा।कार्यपालन अभियंता श्री टी. के पटेल ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं सूर्य घर योजना का संपूर्ण जानकारी El programa funciona bien













Leave a Reply