prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

अवैध शराब निर्माण व विक्रय पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1700 किलो महुआ लहान और 40 लीटर शराब जब्त

सरायपाली / महासमुंद । श्रीमान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडे, जिला महासमुंद के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग की टीम ने सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बालसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब और लहान बरामद किया है।

प्राप्त जानकाडी के अनुसार, दिनांक 21 मार्च 2026 को रात्रिकालीन अभियान के दौरान ग्राम बालसी निवासी सुखचंद रात्रे पिता स्वर्गीय नृपति रात्रे के रिहायशी मकान में आबकारी विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 40 लीटर महुआ शराब तथा 34 प्लास्टिक बोरियों में लगभग 1700 किलो तैयार महुआ लहान बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) (च), 34(2), एवं 59 (क) के तहत कार्यवाही कर न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम लाती में एक अन्य आरोपी नेपाल भाई के विरुद्ध धारा 34(1) (च) के तहत आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वहीं 15 मई 2026 को आयोजित सुशासन शिविर में प्राप्त शिकायत के आधार पर अंबेडकर वार्ड में करण सिंह, राम प्रसाद एवं ललिता रात्रं के खिलाफ भी धारा 34 (1) के तहत आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई के दौरान गठित संयुक्त टीम में आबकारी उप निरीक्षक हृदय कुमार तिरपुणे (सांकरा), अनिल कुमार झरिया (बसना) तथा आरक्षक देवेश मांझी, ऋषिकेश बाघ, सुरेंद्र गोलू, छबिनाथ, नील एवं कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *