आयुष साहू 9926141516
सरायपाली महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह,जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में कैंसर से बचाव हेतु HPV का टीका लगाया जा रहा है जिसके तहत निर्धारित शिविर में विकासखंड सरायपाली में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में 14 वर्ष के 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव हेतु HPV का टीका लगाया गया जिसमें बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक मुस्कुराते हुए भीषण गर्मी को मात देते हुए शिविर में उपस्थिति दर्ज कराई इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य टीम प्रगति शर्मा , डी मालाकार ,भरत नायक, पुरुषोत्तम पटेल ,निर्मला नागेश ,डोलचंद नायक ,जितेंद्र बरिहा ,नरसिंह सिन्हा व स्थानीय मितानिन का विशेष सहयोग रहा साथ में ग्राम रूढ़ा निवासी प्रीति पटेल पिता गिरधारी पटेल अपने सहपाठियों को HPV वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया एवं सभी टीकाकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग सरायपाली के आम नागरिकों से अपील करता है कि भ्रामक वीडियो व समाचार के बहकावे में ना आए कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका पूर्णतः सुरक्षित है इसका लाभ अवश्य लेवें , यह टीका 14 वर्ष के बालिकाओं को ही लगाया जा रहा है।
















Leave a Reply