आयुष साहू 9926141516;
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरायपाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 450 लीटर अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मारुति वाहन सहित कुल 1 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 मई 2026 को थाना सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मारुति वाहन क्रमांक CG 04 HA 3326 में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सरायपाली की ओर आ रहा है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बिजली ऑफिस 132 केवी दर्राभांठा, सरायपाली के पास नाकेबंदी कर घेराबंदी शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन मौके पर पहुंचा, जिसे रोककर पुलिस ने चालक से पूछताछ की।
चालक ने अपना नाम फागुलाल थुरिया (26 वर्ष) निवासी शांति नगर कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।15 प्लास्टिक ड्रम में भरी मिली 450 लीटर महुआ शराबपुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर 15 प्लास्टिक ड्रमों में भरी कुल 450 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी उक्त शराब को सरायपाली क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से लेकर आ रहा था।तस्करी को छिपाने और पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने एक पुरानी मारुति वैन का इस्तेमाल किया था, लेकिन थाना सरायपाली पुलिस की सतर्कता और सटीक सूचना के चलते उसका मंसूबा सफल नहीं हो सका।वाहन सहित 1.25 लाख की संपत्ति जप्तकार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से 450 लीटर महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मारुति कार कीमत 35 हजार रुपये भी जप्त की। इस तरह कुल 1 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी फागुलाल थुरिया पिता जागेश्वर थुरिया, उम्र 26 वर्ष के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 17 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाईमहासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 20 लाख 69 हजार 680 रुपये कीमत की 7244.780 लीटर अवैध शराब जप्त की जा चुकी है।
वहीं 600 प्रकरणों में 679 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
















Leave a Reply