prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

HPV टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, पीएचसी तोषगांव में 25बालिकाओं को लगाया गया वैक्सीन

आयुष साहू 9926141516:

जिले में कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में पात्र बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई जा रही है।इसी क्रम में पीएचसी तोषगांव में आयोजित टीकाकरण सत्र में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी 25 बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई गई, *जिनकी जन्म तिथि 02 फरवरी 2011 से 21 मई 2012 के बीच है।* यह टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इस टीकाकरण अभियान में ग्राम गोहरापाली के वरिष्ठ नागरिक हीरालाल प्रधान ने अपनी बिटिया अंशिका प्रधान को व ग्राम तोरेसिंहा की सरपंच श्रीमती सुनीता कुम्हार ने स्वयं अपनी बेटी को वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया। उनके प्रयासों से ग्राम की अन्य बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक टीकाकरण कराया उनके द्वारा आम नागरिकों को संदेश दिया गया है कि बालिकाओं को किसी भी तरह अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है समय पर टीका अवश्य लगवाए ।

इस शिविर में डॉ कुणाल नायक (बीएमओ ) टी.आर. धृतलहरे (BETO), सुरेश पटेल (सुपरवाइजर), प्रगति शर्मा, प्रह्लाद कन्धेर (नर्सिंग ऑफिसर), गीतांजलि सिदार, विमल सिदार, देवकी साहू (ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक), स्वयंम प्रभा भोई (ऑपरेटर), चिंता सिदार (लैब तकनीशियन), घुराऊ चौहान (फार्मासिस्ट), खूबलाल यादव, आसमति, रूपानंद व स्थानीय मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग का सभी स्टाफ उपस्थित रहे जिन्होंने सुव्यवस्थित रूप से शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।स्वास्थ्य विभाग सरायपाली द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि पात्र बालिकाओं का HPV टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में कैंसर संक्रमण कीगंभीरता से सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *