आयुष साहू 9926141516:
सरायपाली विगत दिनों बूढ़ा देव नगर सरायपाली में कोड़ा कोड़ाकु समाज की प्रदेश स्तरीय सामाजिक बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित एवं मजबूत बनाते हुए नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा।बैठक में सर्वसम्मति से अर्जुन कुजूर, सरायपाली को समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही खगेश्वर किंडू (भानपुर) को उपाध्यक्ष, ब्रह्मा हाहा (छिनदादर) को कोषाध्यक्ष, विष्णु मांझी (मिलाराबाद) को सचिव, जगतराम मांझी (केहरपुर) को सहसचिव तथा छन्नूलाल टोप्पो (गांजर) को संचालक बनाया गया।कार्यकारिणी सदस्यों की सूची सरायपाली – राजेश कुजूर, खिद्रो बाघ, प्रेतेनडीह – महेन्द्र कुजूर, अभिमन्यु मांझी,केहरपुर – अजय कुजूर, खगेश्वर कुजूर, राजपुर – श्रवण हाहा, रामलाल, घुआली/पतेरा – सुकलाल, गोपालो, जम्हर – शिव कुजूर, दुर्योधर कुजूर, घोघरा – मोतीलाल, तुकाराम, बरेकेल – नरेश बाघ, धरम टोप्पो, गांजर – दयालु, मानसिंग, भानपुर – गीतराम टोप्पो, पुनीत टोप्पो, करपीदार – धनसाय मांझी, गौतम बाड़ा, लोधिया – सागर बहला, सुरेश एक्का आदि को दायित्व सौंपा गया। बैठक में समाज के संरक्षक दिवाकर मांझी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शन कुजूर, पूर्व सचिव श्रवण लाकड़ा सहित कई वरिष्ठ सामाजिकजन उपस्थित रहे।
सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।शपथ ग्रहण समारोह रहा विशेष आकर्षणविगत दिनों बूढ़ा देव नगर, सरायपाली में आयोजित प्रांतीय बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। समारोह में प्रांतभर से पहुंचे पदाधिकारी, सदस्यगण एवं सामाजिकजन शामिल हुए।नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, विकास, संस्कृति संरक्षण एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ली।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुजूर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और आने वाले समय में समाजहित में निरंतर कार्य किए जाएंगे।
















Leave a Reply