prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

समाधान शिविर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण

आयुष साहू 9926141516:

सुशासन त्यौहार के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल केना में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्राप्त सहायक उपकरणों का वितरण किया गया श्रीमती सरला कोरिया सदस्य राज्य महिला आयोग ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर ,शिक्षा विभाग से सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान, स्पेशल एजुकेटर सविता पटेल ,अटेंडर योगेश चौधरी उपस्थित रहे। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोथलडीह से कक्षा 12 वीं के छात्र आयुष दास को ट्राइपॉड वॉकिंग इसकी सटीक हायर सेकेंडरी स्कूल के जुए से कक्षा दसवीं के छात्र राहुल विशाल को बैसाखी प्राथमिक शाला कन्या आश्रम चट्टी गिरोला से कक्षा पहिली की छात्रा नेहा बढ़िया को बुक मैग्नीफायर डिपोज तथा प्राथमिक शाला जलगढ़ से देवेश राणा को समर यंत्र से पजल प्रदान किया गया यह पहला दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने तथा समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।इस समाधान शिविर में लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद लोकनाथ बड़ी सभापति जिला पंचायत महासमुंद सरल कोरिया सदस्य राज्य महिला आयोग उसे प्रताप चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उद्धव नॉन सभापति जनपद पंचायत मुकेश चौधरी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती मालती भोई सरपंच ग्राम पंचायत के नाम की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *