prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

बंगाल की जीत से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची सृद्धांजलि

आयुष साहू 9926141516:

आज विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड सफलता के बाद पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में पार्टी की सरकार बनने की खुशी में सरायपाली में सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा।


जश्न की शुरुआत संगम सेवा समिति परिसर से हुई, जहां वरिष्ठ भाजपा जन एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और पारंपरिक स्वाद ‘झालमुड़ी’ का आनंद लेते हुए जीत की खुशी साझा की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।


इसके पश्चात शाम 6 बजे जयस्तंभ चौक में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा जन एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की, झालमुड़ी एवं मिठाइयों का वितरण किया गया तथा बैण्ड-बाजे के साथ विजय उत्सव मनाया गया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया पूरे दिन चले इस जश्न ने सरायपाली में राजनीतिक उत्साह और जनभागीदारी का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *