आयुष साहू 9926141516:
सरायपाली अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महासमुंद के जिला संरक्षक एवं फुलझर राज यादव समाज (सरायपाली-बसना क्षेत्र) के पूर्व अध्यक्ष स्व. मनोरथ लाल यादव के निधन के पश्चात उनके गृह निवास में दशकर्म एवं गंगाभोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दुःखद घड़ी में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. यादव के अंतिम संस्कारों से जुड़े कार्यक्रमों में पूर्व राज्य मंत्री राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, फिंगेश्वर के राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह एवं युवराज अदितेंद्र बहादुर सिंह, क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद,क्षेत्रीय सांसद रूपकुमारी चौधरी के सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, खल्लारी विधायक के विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि, व्यापारी, किसान संगठन के प्रतिनिधि, पत्रकार गण, अधिवक्ता गण, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी गण , अधिकारी कर्मचारी गण, कांग्रेस, भाजपा के नेता गण और समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उपस्थित जनों ने स्व. यादव के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया एवं शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट कीl उनके योगदान स्वरूप मुख्य प्रयास के रूप में बसना के ग्राम लिमदरहा एवं सरायपाली नगर के वार्ड क्रमांक 1 में यादव समाज के सामुदायिक भवन स्व. यादव के प्रयास से भूमि उपलब्ध कराया एवं भवन निर्माण हुआ l सरायपाली नगर में नगरपालिका को स्वयं के कृषि भूमि के बोर से विगत 7 वर्षों से निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया गया l
इस अवसर पर स्व. मनोरथ लाल यादव के पुत्र गण नरेन्द्र कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू ने सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में उपस्थित होकर समाज और इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने जिस प्रकार परिवार को ढांढस बंधाया और संबल प्रदान किया, उसके लिए वे सभी के आभारी हैं।
















Leave a Reply