मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान
आयुष साहू 9926141516
ग्राम खेमड़ा की पावन धरा में दिनांक 30 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। जिसमें 30/04/ 2026 को कलश स्थापना एवं नाम उच्चारण किया गया एवं दिनांक 01/05/2026 को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों,माताओं, बहनों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।अष्टप्रहरी नाम यज्ञ में उड़ीसा के ख्याति प्राप्त गायिका सुश्री सब्यारानी त्रिपाठी (खरमुंडा) सुश्री श्रेया मेहेर (सर्गीबहाल) छत्तीसगढ़ से सुश्री पूनम बेहरा (रुढा़),जय जगन्नाथ संकीर्तन मंडली एवं राधा माधव संकीर्तन मंडली खेमडा़ का शानदार प्रस्तुति रहा।
कार्यक्रम के दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक बैठकी का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यज्ञ में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूर्णाहुति के पश्चात आयोजक मंडली द्वारा ग्राम गौटिया ऋषभ कुमार बगर्ती, बालेश्वर प्रधान (सेवानिवृत शिक्षक) परमानंद बांक, हरिचरण पटेल,दुर्गा प्रसाद मिश्रा, राजकुमार बेहरा, राधेश्याम बगर्ती( सेवानिवृत्ति शिक्षक),मकरध्वज बगर्ती, सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल, चंद्रपाल पटेल एवं कार्यकर्ता फूलसाय पटेल का स्वागत गुलाल एवं गमछा भेंट कर किया गया। बैठकी से पहले सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल के द्वारा गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं जिसमें कक्षा 10 वीं 12 वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त बच्चे कक्षा 12 वीं से जयंत पटेल पिता चैतन पटेल 83.8 प्रतिशत,नुपूर बांक पिता स्व.देवेंद्र बांक 76 प्रतिशत, खिरोदिनी यादव पिता धर्मराज यादव 75.4 प्रतिशत, कक्षा 10 वीं से सिद्धार्थ शेखर मिश्रा पिता अमित मिश्रा 93.8 प्रतिशत, कु. साक्षी बांक पिता राजेंद्र बांक 92.8 प्रतिशत,प्रितोश सिदार पिता दयामणि सिदार 88.8 प्रतिशत, कु. श्रष्टि यदु पिता जयलाल यदु 86.3 प्रतिशत, कु. दीपांजलि प्रधान पिता नंद किशोर प्रधान 82.5 प्रतिशत,कु. आँचल होता पिता संजय होता 77.6 प्रतिशत का तिलक लगाकर मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठकी में आमंत्रित कीर्तन मंडलियों के गायक एवं वादक का गुलाल एवं गमछा से स्वागत किया गया।
बैठकी में सभी मंडलियों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया और दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।आयोजन के समापन अवसर पर महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस सफल आयोजन के लिए ग्राम खेमड़ा के समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजक समिति का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन परमीत साहू एवं आभार प्रदर्शन चंद्रहास बाँक ने किया।
















Leave a Reply