आयुष साहू 9926141516;
सरायपाली छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 29 अप्रैल को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरायपाली क्षेत्र की छात्रा संध्या नायक ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है।
ग्राम माधोपाली निवासी एवं एकलव्य अंग्रेजी माध्यम स्कूल अर्जुंडा की छात्रा संध्या ने 600 में से 594 अंक प्राप्त कर 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की टॉप सूची में पहला स्थान प्राप्त किया. उनकी उपलब्धि पर अखिल भारतीय अघरिया समाज सरायपाली एवं अंचल के पदाधिकारियों ने उनके निवास ग्राम माधोपाली पहुंचकर संध्या और उनके परिवार को बधाई दी।
संध्या को बधाई देने पहुंचे प्रमुख पदाधिकारियों में संरक्षक त्रिलोचन पटेल, पूर्व अध्यक्ष खेमराज पटेल, अध्यक्ष नेहरूलाल पटेल, उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष लवकुमार पटेल, केंद्रीय प्रतिनिधि नेहरूलाल चौधरी, संयोजक प्यारीलाल पटेल, महासचिव कामता पटेल सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा परिक्षेत्र अध्यक्ष भोलानाथ नायक, रूपलाल नायक, बलिराम पटेल, शोभाराम पटेल, अंचल प्रभारी अरुण नायक, फूलझर विकास समिति के अध्यक्ष गंगाराम पटेल, धनेश नायक, सुनील पटेल, बीआरसी देवानंद नायक, ताराचंद नायक, श्यामलाल नायक, प्रकाश नायक, गोपाल नायक, गुणसागर नायक और धर्मेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
















Leave a Reply