prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

10.270 किलो गांजा के साथ देवलभाटा के 4 आरोपी गिरफ्तार।

आयुष साहू 9926141516:

अवैध गांजा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और अन्य सामान जब्त किया है।

उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने की थी तैयारी, शंकर बेहरा समेत गिरोह पकड़ा, 3.15 लाख की संपत्ति जब्त।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से गांजा लाकर देवलभाटा (सरायपाली) में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद ग्राम अर्जुंदा के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों में सवार आरोपी आपस में मादक पदार्थ का लेन-देन कर रहे थे, जिन्हें मौके पर पकड़ लिया गया।

जांच में आरोपियों के पास से प्लास्टिक बोरी में रखा करीब 10.270 किलो गांजा (कीमत लगभग 2 लाख रुपये) बरामद हुआ। इसके साथ ही मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 3.15 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा को देवलभाटा में पुड़िया बनाकर बेचने की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए पति-पत्नी के रूप में परिवार के साथ यात्रा करने का नाटक भी किया, लेकिन सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते वे पकड़े गए।पुलिस ने आरोपियों शंकर बेहरा, चंचल बेहरा, कपिल बकुल और रश्मि बकुल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में जिले में 81 प्रकरण दर्ज कर कुल 5779.831 किलो गांजा जब्त किया गया है और 213 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें 160 आरोपी अन्य राज्यों के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *