आयुष साहू 9926141516:
बलौदा प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बलौदा में एक महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह मॉक टेस्ट 05 मई 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलौदा (वि.ख. सरायपाली) निर्धारित किया गया है।मॉक टेस्ट के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार, शाम 6 बजे तक रखी गई है। इच्छुक विद्यार्थी समय पर पंजीयन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
पंजीयन संबंधी जानकारी हेतु देवेश कुमार भोई, माधव प्रसाद पंडा एवं हेमसागर प्रधान से संपर्क किया जा सकता है।आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह टेस्ट पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा OMR शीट पर आयोजित की जाएगी और इसका माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।इस मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के प्रारूप से परिचित कराना तथा उनकी तैयारी को बेहतर बनाना है।
संकुल प्राचार्य ए. के. सतपथी, संकुल समन्वयक हारून गार्डिया एवं संकुल स्त्रोत केंद्र परिवार, बलौदा ,द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।ग्राम पंचायत बलौदा के सरपंच सरस्वती सरोज सेठ एवं आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों से इस मॉक टेस्ट में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की अपील की है।
















Leave a Reply