prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

व्यापारी संगठन द्वारा नए फायर ब्रिगेड गाड़ी की मांग करी गई

आयुष साहू 9926141516:

सरायपाली में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड की नई गाड़ी की मांग उठाई है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सरायपाली व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधि श्री भोज अग्रवाल एवं श्री प्रखर अग्रवाल ने आज अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) से मुलाकात कर व्यापारियों में व्याप्त भय और चिंता से अवगत कराया।प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से व्यापारियों के मन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

उन्होंने मांग रखी कि लंबे समय से खराब पड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी को शीघ्र ठीक कराया जाए अथवा सरायपाली के लिए नई फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने यह भी बताया कि सरायपाली व्यापारिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां सरायपाली विधानसभा के लगभग 300 गांवों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। यहां अनेक छोटे-बड़े दुकानें और शोरूम संचालित हैं, ऐसे में भविष्य में किसी भी आगजनी की घटना से भारी जन-धन हानि की आशंका बनी हुई है।इस पर अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) ने जानकारी दी कि कलेक्टर के निर्देश पर एक अस्थायी छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ी सरायपाली भेजी जा चुकी है तथा शीघ्र ही नई फायर ब्रिगेड गाड़ी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *