prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

कोलता समाज आंचलिक सभा सरायपाली द्वारा दर्राभांठा में भव्य सम्मान समारोह सह चौपाल का आयोजन

आयुष साहू 9926141516:

सरायपाली श्री रणेश्वर बाबा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आंचलिक सभा सरायपाली के तत्वावधान में निकाली गई पूजा रथ यात्रा में भव्य जुगार निर्माण एवं झांकी प्रदर्शनी में सहयोग प्रदान करने हेतु ग्राम दर्राभांठा (शाखा सभा झिलमिला) में आंचलिक सभा सरायपाली के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुल कार्यकारणी अध्यक्ष गिरधारी साहू के नेतृत्व में ग्राम सभा दर्राभांठा के जाति भाईयों, माताओं-बहनों को श्री श्री रणेश्वर बाबा, मां रामचंडी मंदिर गढ़फुलझर का तैल चित्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल को ग्राम सभा दर्राभांठा के जाति भाईयों एवं माताओं-बहनों द्वारा परम्परागत रूप से कलश से पाद प्रक्षालन कर, तिलक-चंदन लगाकर स्वागत किया गया। बीच बस्ती में चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल कार्यकारणी अध्यक्ष गिरधारी साहू ने सभा को संबोधित करते हुए मां रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री रणेश्वर बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विस्तार से उल्लेख करते हुए ग्राम सभा दर्राभांठा के मातृ शक्ति, जाति भाईयों के उत्साह पूर्वक विशाल एवं भव्य जुगार निर्माण के लिए बधाई देते हुए बताया कि हम सभी को लाई को जोड़कर बनाये गये विशाल जुगार की भांति एकजुट होकर बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई, युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष राजेश प्रधान, शाखा सभा झिलमिला सभापति सुरेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया।

यह ज्ञातव्य हो कि जुगार का माँ रामचंडी की पूजा में विशेष महत्व रखता है। 22 मार्च को सरायपाली में आयोजित पूजा रथ यात्रा में विशाल जुगाड़ बनाकर मैन रामचंदी एवं रनेश्वर बाबा को भेंट की गई थी इसका निर्माण दर्रा भाटा के ग्राम समाज लोगों ने बनाया था उन्होंने बताया कि जुगार निर्माण हेतु 66 खंडी लाई एवं 125 किलो गुड़ से विशाल जुगार का निर्माण किया गया था। जिसमें सभी 41परिवार से 23-23 ताम्बी लाई और दो-दो किलो गुड़ प्रदान किया गया था एवं बाकी लाई-गुड़ सामुहिक रुप से क्रय किया गया था। प्रतिनिधिमंडल में कुल कार्यकारणी सदस्य किशोर कुमार भोई, विधिक सलाहकार दिलीप भोई, आंचलिक सचिव भूपेन्द्र भोई, रामचंडी सेवा समिति अध्यक्ष रामलाल साहू, आंचलिक कर्मचारी प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष अश्विनी बारीक, शाखा सभा झिलमिला उप सभापति नेपाल बिसी, सामाजिक सदस्य चक्रधर प्रधान, दुबराज प्रधान सम्मिलित रहे।सभा का संचालन कुल कार्यकारणी सचिव ललित कुमार साहू ने एवं आभार व्यक्त आंचलिक उपाध्यक्ष जयंत बारीक ने किया। उक्त जानकारी कमलेश साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *