आयुष साहू 9926141516:
सरायपाली (बालसी): सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95% रहा, जिसमें 63 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।विद्यालय की छात्रा कोमल बारिक ने 97.2% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं रोहिणी सतपथी (96.2%), आराध्या अग्रवाल (93.2%), दीप्ति साहू (93.2%) और यागिनी पटेल (92.6%) ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आभाष अग्रवाल सहित प्रबंधक समिति के समस्त सदस्यों के साथ अध्यक्ष नरेश चंद्र अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।संस्था के प्राचार्य नरहरि पटनायक और उप-प्राचार्य नासिर खान ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा उल्लेखित शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को दिया है। सभी शिक्षकों ने सत्र भर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है। विद्यार्थियों की इस बड़ी जीत से स्कूल प्रबंधन, शिक्षक वर्ग और पालकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
प्राचार्य नरहरि पटनायक ने प्रार्थना सभा में छात्रों को प्रेरित करते हुए आने वाले शैक्षणिक सत्र में और उत्कृष्ट परिणाम लाने को कहा। साथ ही प्रतिभा की छात्रा कोमल बारिक ने पूरे सरायपाली में संचालित चार सीबीएसई स्कूलों में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।














Leave a Reply