prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

हनुमान जन्मोत्सव पर वार्ड क्रमांक 11 में भव्य पूजन कार्यक्रम सम्पन्न, प्रखर अग्रवाल हुए सम्मिलित

आयुष साहू 9926141516:

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सरायपाली क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 स्थित हनुमान मंदिर में भव्य पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने वार्डवासियों के साथ मिलकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान हनुमान से पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रखर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जयंती हमें सेवा, समर्पण और पराक्रम की प्रेरणा देती है, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *