prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

ग्राम केना में भव्य राधाकृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 8 से 12 अप्रैल तक

आयुष साहू 9926141516:

सरायपाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में मशहूर सरायपाली विकासखंड के धार्मिक एवं भक्ति ग्राम केना में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया गया है।

नवनिर्मित इस मंदिर में राधाकृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 8 से 12 अप्रैल तक श्रद्धा-भक्ति,उत्साह और भक्तिमय माहौल में भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है।पाँच दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार और वैदिक रिवाजों के बीच युग्म सरकार(राधा-कृष्ण)की प्रतिमाओं को मंदिर के गर्भ-गृह में स्थापित किए जाऐंगे।गाँव के लिए यह ऐतिहासिक अवसर होगा क्योंकि यहाँ पहलीबार राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना होगी।पूरे आयोजन के दौरान गाँव भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा।मंदिर में लगे घंटों के गूँज के बीच श्री राधेकृष्ण के जयघोष से पूरा गाँव गूँज उठेगा तथा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा।इस शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि,भक्तगण और ग्रामीण श्रद्धालु स्वयं को कृष्णमय महसूस करते हुए निरंतर 5 दिन तक भक्तिभाव से शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

कुल पुरोहित पं.खिरोद्र कर,पं.विद्याधर दास,यज्ञाचार्य पं.त्रिलोचन कर विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराएंगे।8अप्रैल कायाशुद्धि,प्रायश्चित,कलश यात्रा-मंडप प्रवेश-सूर्यदेव पूजन 9को मण्डप पूजन-वेदीपूजन,सूर्यदेव आवाहन पूजन-अग्नि स्थापन,विग्रह नगर भ्रमण,विष्णु सहस्त्र नाम पठन,आरती,10 को सर्वदेव पूजन,हरिद्राधिवास यूपराज पूजन,धान्याधिवास-पुष्पाधिवास,भगवद्गीता पठन,हवन-पूजन आरती,11 को सर्वदेव पूजन,अष्टप्रहरी प्रारंभ,विग्रह महास्नान प्राण प्रतिष्ठा,प्रासाद स्नान-अधिवास,विष्णु सहस्त्रानाम पठन-हवन आरती,12 को यूपराज स्थापन,शिखर कलश स्थापन, ध्वजारोहण,विग्रह स्थापन,पूर्णाहुति-महाआरती-प्रसाद सेवन।विशेष रूप से भव्य कलश यात्रा,महायज्ञ,प्रतिदिन विशाल महाभंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिनांक8 से10 वीर बजरंग गणनाट्य हिर्लिपाली(ओडिसा)तथा 11-12 को माँ पूर्णमासी अपेरा बांकीपाली (ओडिसा) द्वारा रात्रि नाटक प्रस्तुति, अष्टप्रहरी नामयज्ञ के साथ प्रतिदिन संध्या 6 से 10 तक कंश दरबार,मीना बाजार आदि आकर्षण के केन्द्र होंगे। केना ग्रामवासियों ने इस ऐतिहासिक क्षण में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।उक्त जानकारी वंदेमातरम् सेवा संस्थान छ.ग.के उपाध्यक्ष केना निवासी जन्मजय नायक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *