prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

गैस एजेंसी में अस्थायी काउंटर बढ़ाने हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आयुष साहू 9926141516

गैस किल्लत की फैल रही अफवाहों के चलते गैस एजेंसी में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक श्री प्रखर अग्रवाल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी, सराईपाली को ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि अफवाहों के कारण अचानक बढ़ी भीड़ को व्यवस्थित करने एवं उपभोक्ताओं को सुगमता प्रदान करने के लिए गैस एजेंसी में 3-4 अतिरिक्त अस्थायी काउंटर प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही संगम सेवा समिति को प्राप्त शिकायतों एवं उपभोक्ताओं की सुविधा से संबंधित सुझावों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया।
श्री अग्रवाल ने रजिस्ट्रार से भी भेंट कर आम नागरिकों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो, जिससे किसी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।


उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे व्यवस्था और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *