prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

श्री रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

आयुष साहू 9926141516;

सरायपाली गढ़फूलझर में आयोजित श्री रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शिखर कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ। 5 दिनों तक चले इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ चारों दिशाओं से चार ऐतिहासिक रथ यात्राओं के समागम के साथ हुआ। अलग-अलग दिशाओं से अलग-अलग रथ यात्रा जब गढ़ फूलझर की पावन भूमि पर पहुंची तो रणेश्वर बाबा एवं माँ रामचंडी को जयकारे से गूंज उठा। प्रथम दिवस कलश स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। पूजा में कुल कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू के साथ 21 जोड़े बैठकर धार्मिक अनुष्ठान को संपादित किया गया। तृतीय दिवस रणेश्वर बाबा एवं नंदी महाराज की मूर्ति का धन्याभिषेक, पुष्पाभिषेक एवं फलाभिषेक से किया गया। चतुर्थ दिवस प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के श्रद्धालुगण पधारकर पूजा अर्चना की गई। शाम होते ही भक्तों की ताँता लगा रहता। माँ रामचंडी की आरती के समय भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ता कि मां के दरबार में पैर रखने का भी जगह नहीं होता।

*रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र

भक्तों के मनोरंजन के लिए जहां विशाल मीना बाजार लगा हुआ था वहीं रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों का मन मोह लिया। प्रतिदिन शाम 8 बजे से जलंधर महाराज का दरबार लगता जिसमें कलाकार जलंधर एवं अन्य पौराणिक कथाओं के पात्रों का अभिनय कर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान उड़ीसा के प्रसिद्ध दंड नृत्य और ओपेरा का आयोजन रखा गया था। 25 और 27 मार्च तक अखंड 16 प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन रखा गया जिसमें कीर्तन मंडलियों ने 48 घंटे अनवरत हरे राम, हरे कृष्ण का जाप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंतिम दिवस भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय भजन कलाकार शिवानंद त्रिपाठी एवं तपस्विनी दास ने सुंदर भजन की प्रस्तुति दी जिसमें प्रवीण प्रधान द्वारा लिखित रणेश्वर बाबा का भजन गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा प्रांत के भक्त भी इस समारोह में भाग लिए। उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्र के समाज प्रमुख आकर अपने इष्ट देव के सम्मुख शीश नवा पर सुख समृद्धि की कामना की। ठेमरा संबलपुर मंदिर कमेटी से महादेव प्रधान, सोनपुर जिला कोलता समाज के क्षेत्रवासी प्रधान, लमरूपाली (सोहेला) मंदिर कमेटी से कृपासिंधु , बलांगीर जिला कोलता समाज के बेलार सेन भोई, छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर सदावर्ती, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अंबिकापुर संभागीय महामंत्री सुरेन्द्र प्रधान एवं रायगढ़ संभागीय अध्यक्ष रत्थूलाल गुप्ता, अताबीरा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर प्रधान, मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र स्वाईं, कनगाँ मंदिर कमेटी दिवस प्रधान, सुंदरगढ़ जिला अध्यक्ष गजपति बारीक, पदमपुर से जोगिंदर भोई, पाईकमाल से सुभाषिनी प्रधान, बरगढ़ से वीरेंद्र प्रधान, कालाहांडी से केशव भोई, नावापारा से भैरों भोई सहित कई समाज प्रमुखों ने इस समारोह में सम्मिलित हुए साथ में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि अन्य समाज प्रमुख भी सम्मिलित हुये। जिनका स्वागत एवं सम्मान संरक्षक हरिचरण प्रधान एवं महामंत्री मथामणी बढ़ाई एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। नवरात्र से लेकर रणेश्वर बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समापन तक प्रतिदिन भोग भंडारा का आयोजन रखा गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण कर भक्ति भाव प्रकट किया। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *