करीब 7 फीट का विशाल जुगार बना आकर्षण का केंद्र
आयुष साहू 9926141516:
सरायपाली बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज आंचलिक सभा सरायपाली द्वारा श्री रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गढ़फुलझर के लिए भव्य रथ यात्रा नई मंडी सरायपाली से निकाली गई। रथयात्रा मुख्य मार्ग होते हुए जय स्तंभ चौक, बस स्टैंड, घंटेश्वरी मंदिर, तोरेसिंहा, गोहिरापाली और तोषगांव होते हुए गढ़फुलझर पहुँची। पूजा रथ यात्रा निकालने की जिम्मेदारी आंचलिक सभा सरायपाली को मिली थी। रथ यात्रा को लेकर अंचल के लोग काफी उत्साहित थे।
मुख्य रथ को आकर्षक रूप से सजाकर उसमें जगन्नाथ पूरी से लायी गयी पूजा सामग्री को रखकर उसे हर्षोल्लास के साथ गढ़फुलझर पहुंचाया गया। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान कुल कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू के ससुराल कोइलबहाल से शुभभार (मंगलाभार) ले जाने की परंपरा का निर्वहन इस रथ यात्रा के माध्यम से की गई जो कोलता समाज का एक वैवाहिक परंपरा का हिस्सा होता है। शुभभार एवं पूजा रथ यात्रा में शामिल होने के लिए सरायपाली अंचलवासी काफी उत्साहित थे।
इस यात्रा में शाखा सभा झिलमिला, तोरेसिंहा, कुसमीसरार, भोथलडीह, बारडोली, पुटका, चारभाटा, बांझापाली, रोहिना और हरदी के समस्त गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। विभिन्न शाखा सभाओं से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था नई मंडी प्रांगण में की गई थी जहां भोजन पश्चात रथ यात्रा निकाली गई। मुख्य पूजा रथ के साथ-साथ जुगार रथ तैयार किया गया था जिसमें झिलमिल शाखा सभा के ग्राम दर्राभांठा द्वारा करीब 7 फीट का विशाल जुगार को रखा गया था। इसी तरह तोरेसिंहा के जाति भाइयों द्वारा 1151 नारियल से एक विशाल नारियल का प्रतिरूप तैयार किया गया था जो आकर्षण का केंद्र था।
रथ यात्रा के साथ-साथ शिव भजन के साथ झांकी निकाली गई थी जिसमें आर एस इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने भगवान शिव पार्वती एवं अन्य वेशभूषा धारण कर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। यात्रा में घंटपार्टी, कर्मा, सबरदा, कीर्तन, निसान बाजा के साथ समाज के लोग नाचते गाते भक्ति भाव के साथ चल रहे थे। पूरे यात्रा के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा का जगह-जगह अन्य समाज के लोगों ने भी स्वागत किया तथा गले मिलकर शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समाज, अग्रवाल महिला समाज एवं अन्य समाजसेवियों ने शरबत पिलाकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। इस सहयोग के लिए आंचलिक सभा सरायपाली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रथ यात्रा सरायपाली से कुटेलाचौक, अर्जुंडा चौक, छिबर्रा चौक होते हुए तोरेसिंहा पहुँची जहां मार्ग में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।
रथ यात्रा तोरेसिंहा पहुंचने पर रणेश्वर बाबा एवं माँ रामचंडी की जयकारे के साथ पूरा आकाश गुंज उठा तथा ग्राम वासियों ने घर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। रथ यात्रा में अपने गांव से होकर गुजरने से ग्रामवासी भाव विभोर हो गए। शाखा सभा तोरेसिंहा की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। तोरेसिंहा से रथ यात्रा तोषगांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शाम करीब 7 बजे रथ यात्रा गढ़फुलझर पहुंची जहां पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। गढ़फुलझर में चारों दिशाओं से चार रथ यात्रा पहुंचने पर पूरा परिसर भक्ति, संगीत और उत्साह से सराबोर हो गया। आज कलश स्थापना के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ हुआ जो 27 मार्च तक चलेगा। रैली को सफल बनाने में आंचलिक अध्यक्ष प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष जयंत बारीक, सचिव भूपेंद्र भोई, संभागीय पदाधिकारी ललित साहू, सुभाष प्रधान, हेमसागर प्रधान, मंगता प्रधान, चन्द्रहास प्रधान, गोवर्धन साहू, कमलेश साहू, देवेंद्र भोई, राजेश प्रधान, सभापतिगण देवार्चन प्रधान, सुरेंद्र साहू, वृंदावन साहू, विश्वामित्र साहू, घूराउ नायक, सत्यानंद प्रधान, कुलमणि बारीक, गोपाल प्रधान, पंकज साहू, गोपाल साहू, प्रकोष्ठ पदाधिकारी सूर्यकांत बारीक, मुरारी प्रधान, नरोत्तम बारीक, सुजाता साहू, मीना साहू, अलका साहू, हिमांशु प्रधान, गणेश साहू, रामलाल साहू,अश्विनी बारीक़, महेश नायक, सहित समस्त पदाधिकारी एवं सामाजिक जनों का विशेष योगदान रहा।













Leave a Reply