prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

नवोदय विद्यालय में चयन पर विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ

आयुष साहू 9926141516;

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान, बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में सुदूर वनांचल एवं शिशुपाल पर्वत की तलहटी पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होना समस्त क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।

इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों तथा ग्रामवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा से निखिल चौहान, प्रीति महिलाने, सितारा बरिहा, पूजा साहू ,शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से दिव्या बेहरा पिता गजेंद्र बेहरा, पृथ्वीराज साहू पिता हेमसागर साहू, लवली हाहा पिता बैसाखू हाहा शामिल है इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संकुल केंद्र बिरकोल के संकुल समन्वयक तेजराम पटेल, दर्राभांठा के प्रधान पाठक दयासागर नायक, प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल के प्रधान पाठक सुरेशिनी भोई, सहायक शिक्षक दुकालू नायक एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से लगातार 2017-18 से एकलव्य आवासीय विद्यालय में 2 बच्चे एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 बच्चों का चयन हो चुका है। इसी प्रकार दर्राभांठा से भी एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होते आ रहे हैं।

विद्यालय के प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य विद्यार्थी भी इनसे प्रेरणा लेकर भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने भी चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *