prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा की पूर्व छात्रा रेणुका बारीक का गृह निवास पर सम्मान

आयुष साहू 9926141516:

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा की पूर्व मेधावी छात्रा रेणुका बारीक की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार द्वारा उनके गृह निवास पहुंचकर सम्मान किया गया।कु. रेणुका बारीक वर्तमान में वीरेंद्र बहादुर महाविद्यालय, सरायपाली की छात्रा हैं।

उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर M.Sc. (Zoology) में टॉप 10 में 6वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय, ग्राम एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता विशेष रूप से प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा से लेकर महाविद्यालय तक की पढ़ाई शासकीय संस्थानों में ही पूर्ण की है।विद्यालय परिवार ने उनकी मेहनत, लगन एवं उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरुण सतपथी,व्याख्याता अभिमन्यु षड़ंगी, गुलाब दस, सूर्यकांत बारीक, मनोज भोई, सविता तिवारी, मनोज साहू, विवेक बारीक, अनुताप विशाल एवं प्रवीण प्रधान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान कु. रेणुका बारीक ने अपने शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया।ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रेणुका की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *