prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

सरायपाली में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत उत्सव की तरह

आयुष साहू 9926141516:

सरायपाली मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई नागेश्वर के निर्देशन व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे तथा विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च से शिशु संरक्षण की माह का शुभारंभ हुआ जिसे विकासखंड सरायपाली के 43 केंद्रों पर उत्सव की तरह स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में आयोजित किया गया शिशु संरक्षण माह का अभियान प्रत्येक 6माह में एक बार आयोजित किया जाता है जिसमें सूक्ष्म कार्य योजना के अनुसार लक्षित बच्चों को खून की कमी को दूर करने हेतु आयरन सीरप विटामिन ए का सिरप उपलब्ध कराया जाता है ऐसा ही परिदृश्य स्वास्थ्य केंद्र तोषगांव में नजर आया जहां आरएचसी विमल सिदार व गीतांजलि सिदार द्वारा खुशनुमा माहौल में बच्चों का जांच कर दवाईयां उपलब्ध करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *