सरायपाली//आयुष साहु 9926141516
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान हेतु शासकीय प्राथमिक शाला बानीगिरोला में सहायक शिक्षक पद पर पदस्थ श्रीमती वर्षा नंद को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा विद्यालय में किए गए नवाचार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य के लिए प्रदान किया गया। यह शिक्षक सम्मान कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद,योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद,चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बीज भंडार निगम,इंद्रजीत सिंग खालसा गोल्डी राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड, अरुण प्रधान डाइट प्राचार्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने नवाचार को बढ़ावा देने और शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए प्रदान किया जाता है। श्रीमती वर्षा नंद ने अपने शिक्षकीय सेवा के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाने, नियमित उपस्थिति सुधारने, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर करने हेतु विशेष प्रयास किए हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी, शैक्षणिक अभिरुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन कराया गया। उनके कार्यों से विद्यालय को नई पहचान मिली है और क्षेत्र में सकारात्मक शैक्षणिक संदेश गया है। साथ ही इनके द्वारा विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं जैसे खिलौना आधारित शिक्षण, बहुभाषिता, जादुई पिटारा, FL N, नवीन पाठयपुस्तक आधारित शिक्षण में जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने का योगदान दिया गया है । जिला एवं विकासखंड स्तर पर पुरस्कृत भी हुईं हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टी सी पटेल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान,विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नयाक, संकुल प्राचार्य भोगसिंह भोई , संकुल समन्वयक पाल सिंह बंजारे , प्रधान पाठक प्रतिभा चौधरी,प्रधान पाठक अमृता पटेल, शिक्षिकाएं सीता पटेल, ईश्वरी तिवारी, विजिता प्रधान, कमला प्रधान, शिक्षक दीपक मिश्रा,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्री नवीन पटेल सरपंच श्रीमती सावित्री भुवनेश्वर दास , ग्रामवासियों, जन प्रतिनिधियों एवं संकुल बैदपाली के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।











Leave a Reply