prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

कुटेला में जिले के प्रथम गौधाम का शुभारंभ, निराश्रित गौवंशों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

आयुष साहू 9926141516:

ग्राम कुटेला में शनिवार, 14 मार्च 2026 को गौ सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गौधाम योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के प्रथम गौधाम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की गरिमामयी उपस्थिति में गौधाम का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौसेवा आयोग के जिला व विकासखण्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

गौधाम योजना का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे निराश्रित एवं घुमंतू गौवंशों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना, उनके संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना तथा किसानों और आम नागरिकों को होने वाली समस्याओं को कम करना है। इस गौधाम के प्रारंभ होने से क्षेत्र में गौवंशों के संरक्षण के साथ-साथ उनके लिए भोजन, पानी और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

उद्घाटन समारोह में गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष नीलेश पटेल, गौ सेवा आयोग सरायपाली विकासखंड अध्यक्ष मयंक शर्मा, एसडीएम अनुपमा आनंद , महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल ,कुटेला गौधाम संचालक महेश पटेल मंचासीन रहे ।कार्यक्रम का संचालन अंजना नायडू उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग महासमुन्द ने किया ।

इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन की गौधाम योजना गौवंशों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि गौधाम के माध्यम से निराश्रित गौवंशों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी। गौपालक कृषकों को चेतावनी देते हुए कहा कि गौवंशो को खुला छोड़ने और किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि होने पर गौपालक पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी और साथ ही जिले भर में गौवंशो के टैगिंग अभियान जल्द शुरू की जावेगी ।गौसेवा आयोग जिलाध्यक्ष नीलेश पटेल ने कहा कि ग्राम कुटेला में जिले के प्रथम गौधाम का प्रारंभ होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस पहल से सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तथा उनके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकेगा।

उन्होंने सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से ही गौवंशों की समुचित देखभाल और संरक्षण संभव है।छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग सदस्य महासमुंद विकासखंड राजा अग्रवाल ने कहा कि गौधाम एवं समस्त गौ रक्षा और गौसेवकों का उद्देश्य केवल गौवंशों को आश्रय देना ही नहीं, बल्कि समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे समाज के सहयोग से आगे बढ़ाया जा सकता है।सामूहिक प्रयास और जनसहयोग से ही गौसेवा का यह अभियान सफल हो सकता है। आने वाले समय में ऐसे गौधाम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनेंगे और इससे निराश्रित गौवंशों के संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

इस गौधाम शुभारंभ कार्यक्रम में छ.ग गौसेवा जिलाध्यक्ष नीलेश पटेल ,सराईपाली विकासखण्ड अध्यक्ष मयंक शर्मा ,सदस्य मयंक पाणिग्रही ,साहिल पटनायक ,दीपक यादव ,पंकज अग्रवाल ,नवीन ठाकुर ,छ.ग. गौसेवा आयोग जिला सदस्य इवन साहू ,गीतेश पण्डा जी,महासमुन्द विकासखण्ड छ.ग गौ सेवा आयोग सदस्य राजा अग्रवाल ,पिथौरा विकासखण्ड गौसेवा आयोग अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ,सदस्य झलेश्वर निषाद ,बसना विकासखण्ड गौसेवा आयोग अध्यक्ष नंदकिशन साव ,सदस्य अभिषेक दास, डॉ अंजना नायडू उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला महासमुंद डॉ आर जी यादव,डॉ खुशबू चंद्राकर,डॉ योगेश पटेल,दुर्गा ठाकुर,काजल दुबे,मनोज जी एवम पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, मातृशक्ति जिला संयोजिका विश्व हिंदू परिषद अनिता चौधरी ,सराईपाली प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका नमिता साहू जी,सराईपाली प्रखंड अध्यक्ष वि.हि.प गुड्डू जायसवाल जी,विकास महापात्र प्रखंड मंत्री वि.हि.प, कमलेश डड़सेना भाजयुमो जिला मंत्री,राकेश पाणिग्रही ,विवेक शर्मा ,नंदन राजपूत ,नोबि सुमित ,चन्द्रकुमार (मिलो पटेल) नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, विपिन उपवेजा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, गुंजन अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष सरायपाली,विदित धनानिया मण्डल महामंत्री एवं समस्त कुटेला ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *