prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

पाटसेन्द्री एवं केसराटाल में विदाई समारोह का आयोजन

आयुष साहू 9926141516:

पूर्व माध्यमिक शाला पाटसेन्द्री में शाला परिवार द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई समारोह में पहुंचे कक्षा आठवीं के सभी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बीते तीन वर्ष तक संस्था में पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक व अन्य गतिविधि, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अन्य पलों की याद कर भावुक हुए और कहा कि यह संस्था ने शिक्षा के साथ हमें सभी प्रकार की ज्ञान दी है।इस संस्था के शिक्षकों के मार्गदर्शन को सदैव याद रखेंगे।

वहीं संस्था प्रमुख चन्द्रभानु पटेल ने कहा कि संस्था में रहकर अनुशासन का पालन करते हुए तीन वर्षों तक शिक्षा प्राप्त किए हैं। परीक्षा में बिना कोई तनाव के बैठें ताकि अच्छा अंक अर्जित हो और आपके मां-बाप के साथ-साथ संस्था का भी नाम रोशन हो। इस दौरान संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिका और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला केसराटाल में पांचवी के बच्चों को विदाई दिया गया।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज प्रधान, शिक्षाविद शंभू शंकर साहू, प्रधान पाठक श्रीमती दीपांजलि सिदार,शिक्षक निरंजन मेहेर पालकगण ,रसोईया,स्वीपर एवं बच्चे उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *