prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

घर के पास ही मिली सेहत की सौगात: बलोदा में स्वास्थ्य जांच शिविर, 35 मरीजों की जांच

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली विकासखंड के ग्रामीण अंचल में आम नागरिकों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलोदा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के चिकित्सकों की टीम द्वारा लगाया गया।

शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों सहित कुल 35मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा उपचार से संबंधित दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर से विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में मदद मिली। साथ ही स्थानीय लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने से काफी सुविधा हुई और सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रति विश्वास भी बढ़ा है उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *