prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.26 हेतु आवश्यक जानकारी

ई-चालान संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

आयुष साहू 9926141516:

1. ई-चालान की सूचना आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से BZ-VAAHAN के द्वारा तथा Transport Department Chhattisgarh द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाती है।

2. SMS या व्हाट्सएप सूचना में ई-चालान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एक लिंक- http/echallan.parivahan.gov.in दिया रहता है।

3. सूचना कभी भी प्राइवेट मोबाइल नंबर से नहीं भेजी जाती है। प्राइवेट नंबर से भेजा गया SMS या व्हाट्सएप सूचना फर्जी हो सकता है।

4. ई-चालान के शमन शुल्क(फ़ाईन) का भुगतान https://echallan.parivahan.gov.in पर क्लिक करके चालान नंबर या वाहन क्रमांक डालकर ऑनलाइन किया जा सकता है, भुगतान से पूर्व आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आता है ,OTP डालकर चालान का भुगतान कर सकते हैं।

5. ई-चालान होने के 45 दिनों के अंदर ऑनलाइन चालान कर सकते हैं, उसके पश्चात मामला न्यायालय को स्थानांतरित हो जाता है। निर्धारित समय मे ही ई-चालान का भुगतान करके न्यायालयीन प्रकरण और उससे होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।

6. ई-चालान का भुगतान नहीं करने से आपके वाहन से संबंधित समस्त कार्य निलंबित हो सकता है। परिवहन विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *