आयुष साहू 9926141516;
सरायपाली अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली के द्वारा मंदिर स्कूल सरायपाली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रतिष्ठित महिलाओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी से अहिल्या दीदी तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की सदस्य डा. शुभ्रा डड़सेना उपस्थित रहीं।
इसके अलावा वीरेंद्र बहादुर कॉलेज की प्रिंसिपल संध्या भोई, शांति सलूजा, रूबी ठाकुर, वर्षा जी, डॉ. ममता, राखी पाणिग्रही, ललिता मैम,योग के क्षेत्र से अनु मैम, प्रतिभा पब्लिक स्कूल की शिक्षिका दीपिका मैम, आनंदमानंद स्कूल की शिक्षिका रश्मि राजा, कुसुम अग्रवाल, नम्रता साहू तथा महासमुंद जिले की बी अधिकारी चंचल पोर्ते सहित कई सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं।सभी अतिथियों का शॉल, नारियल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति, शिक्षा एवं समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक संदेश दिए।कार्यक्रम के पश्चात जागृति शाखा द्वारा सभी अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
नारी शक्तियों का सम्मान कर जागृति शाखा ने गौरव अनुभव किया।जागृति शाखा की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने बताया कि शाखा समाज सेवा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय है और आगे भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।इस अवसर पर जागृति शाखा की सभी सदस्याएं भी सक्रियता के साथ सम्मेलन में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।













Leave a Reply